राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, दायर हुई 1500 पन्नों की चार्जशीट

राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, दायर हुई 1500 पन्नों की चार्जशीट

43 गवाहों में शिल्पा शेट्टी भी शामिल
मुंबई,16 सितंबर (आरएनएस)। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का पोर्नोग्राफी केस में उनकी मुश्किलों दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। इस केस में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा जहां अपनी जमानत की राह देख रहे हैं। वहीं अब उनके खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच ने चार्जशीट दाखिल कर इस केस को और पेचीदा बना दिया। बता दें कि पुलिस ने इन आरोपों में राज कुंद्रा को जुलाई में गिरफ्तार किया था।

अब तक इस केस से जुड़े कई बड़े खुलासे किए जा चुके हैं, इसी बीच मामले में क्राइम ब्रांच ने बुधवार को राज कुंद्रा के खिलाफ करीब 1,500 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। इससे पहले क्राइम ब्रांच ने इस केस में अप्रैल महीने में 9 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी।

जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने जानकारी साझा की है कि चार्टशीट में 43 गवाहों के बयान रिकॉर्ड किए गए हैं। इन 43 गवाहों में राज कुंद्रा की पत्नी और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और शर्लिन चोपड़ा भी शामिल हैं।

बता दें, राज कुंद्रा 19 जुलाई 2021 से जेल में हैं। उन्हें कथित रूप से पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा की जमानत अर्जी पर सत्र न्यायालय में एक बार फिर से 16 सितंबर को सुनवाई होगी। बता दें, 8 सितंबर को राज कुंद्रा के वकीलों द्वारा कोर्ट से अगली तारीख की मांग की गई थी, जिसके बाद सुनवाई की अगली तारीख 16 सितंबर दी गई।

Amit Amoli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *