नार्थ जोन प्रतियोगिता मे डीएसबी ऋषिकेश ने 20 स्वर्ण समेत 32 पदक जीते

नार्थ जोन प्रतियोगिता मे डीएसबी ऋषिकेश ने 20 स्वर्ण समेत 32 पदक जीते
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर में आयोजित नार्थ जॉन जूनियर फेडरेशन कप 2023 में सभी श्रेणियों में डीएसबी के छात्र – छात्राओं 20 स्वर्ण समेत 32 पदक जीते। जबकि स्कूल की आर्चरी टीम ने ट्रॉफी जीती।

अंडर -10 रिकर्व बालक वर्ग में सक्षम (1स्वर्ण) अभिनव (1 रजत पदक), अंडर -10 कंपाउंड बालक वर्ग में वेद हटवाल (1 स्वर्ण पदक)। अंडर -14 रिकर्व बालिका वर्ग में मॉयरा (1 स्वर्ण ) आहना (1 कांस्य पदक ) अंडर -14 रिकर्व बालक वर्ग में अर्जुन (1 स्वर्ण पदक), दीपांचल (1 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक), श्रीअंश (1 कांस्य पदक) जीता।

अंडर -14 कंपाउंड बालक वर्ग में अर्णव बिष्ट , (1 रजत पदक ) अंडर -14 कंपाउंड बालिका वर्ग सांची (2 स्वर्ण पदक ), आराध्या मौर्य (1 स्वर्ण, 1 रजत पदक) आराध्या चौहान (1 कांस्य पदक) अंडर -17 रिकर्व बालक वर्ग में कबीर (1 स्वर्ण पदक), मनीष (1 स्वर्ण, 1 रजत पदक) यश रावत (1 कांस्य पदक) अंडर -17 रिकर्व बालिका वर्ग में अनुष्का (2 स्वर्ण पदक) उन्नति (1 टीम स्वर्ण पदक) जीता।

अंडर -17 कंपाउंड बालक वर्ग में श्रेयांस भट्ट (1 कांस्य पदक) अंडर -17 कंपाउंड बालिका वर्ग में भावी गोयल (1 स्वर्ण पदक)। अंडर -19 रिकर्व बालक वर्ग में ओजस् (2 स्वर्ण पदक ), आदित्य रमोला, (1 स्वर्ण,1 रजत पदक) , अभीष्ट भारद्वाज, ( 1 स्वर्ण पदक ) वर्णित, ( 1टीम स्वर्ण पदक ) ।

वरिष्ठ बालक वर्ग में देवोजीत (1 टीम स्वर्ण पदक), कृष्णा मेहता (1 स्वर्ण, 1 रजत पदक) जीता। प्रधानाचार्य शिव सहगल ने पवन सैनी एवं खेल विभाग के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय के चेयरमैन पूर्व कुलपति ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज ने सभी छात्र छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *