मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण
Spread the love

ओवरलोडिंग और हाईस्पीड पर लगाएं अंकुश

तीर्थ चेतना न्यूज

रामनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में हड़कंप की स्थिति रही।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों कुमाउ के दौरे पर हैं। शुक्रवार को वो अचानक सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय जा पहुंचे। सीएम के औचक आने से कार्यालय में हड़कंप मच गया। धामी ने कार्यालय पहुंचते ही अभिलेखों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया।

उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ओवरलोडिंग,हाईस्पीड, नशे और गलत तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की जाए ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सुविधाओं के दृष्टिगत सरकार द्वारा ऑनलाइन सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

लोगों को घर पर बैठे ही अधिकांश सुविधाएं उपलब्ध हो, इस दिशा में सभी विभागों द्वारा तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। सभी विभागों को जन सुविधा के दृष्टिगत नई कार्य संस्कृति से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य किए जा रहे हैं।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *