कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल विवाद मामले में महापंचायत की तैयारी
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल विवाद मामले में भाजपा और सरकार की चुप्पी हैरान क्षेत्र के लोग अब इस मामले में महापंचायत की तैयारी कर रहे हैं।
धामी सरकार में भारी भरकम विभागों के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा सरेआम की गई मारपीट का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले को शांत करने के तमाम दांव पंेच दूर-दूर तक सफल होते नहीं दिख रहे हैं। लोगों के निशाने पर भाजपा और सरकार हैं।
मशाल जुलूस, बैठक और चर्चा के बाद आम लोगों के मन में इस पूरे प्रकरण को लेकर खासी नाराजगी है। ये नाराजगी दिनों-दिन बढ़ रही है। लोग भाजपा से मांग कर रहे हैं कि कैबिनेट मंत्री को बर्खास्त किया जाए। मगर, फिलहाल ऐसा होता दिख नहीं रहा है।
भाजपा के दिग्गज नेताओं की इस मामले में चुप्पी और मुश्किलें बढ़ा रही है। इससे क्षेत्र के आम लोग हतप्रभ हैं। यही बात लोगों की नाराजगी को और बढ़ा रही है। भाजपा को समर्थन करने वाले लोग भी इस मामले में पूरी तरह से खिलाफत में शामिल हो रहे हैं।
भाजपा और सरकार के स्तर पर इस मामले को कोई एक्शन होते न देख अब क्षेत्र के लोग इस मामले में महापंचायत बुलाने की तैयारी कर रहे हैं। खास बात ये है कि महापंचायत बुलाने का विचार स्वतस्फूर्त है। महापंचायत से भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।