ये बुलडोजर तो भाजपा पर बैक फायर करने लगा है
ऋषिकेश। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देखा देखी देवभूमि में उतरा एक बुलडोजर भाजपा पर बैक फायर करने लगा है। आरोप है कि बुलडोजर ने आरोपी को बचाने की कारस्तानी कर डाली।
ममला एक चर्चित रिसोर्ट का है। इस रिसोर्ट के मालिक पर उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की हत्या का आरोप है। लोगों ने गुस्से में उक्त रिसोर्ट के शीशे तोड़ डाले। रात के घूप अंधेरे में यहां एक बुलडोजर पहुंचता है कि और रिसोर्ट में तोड़फोड़ करता है।
ये बात सामने आ रही है कि बुलडोजर से उस कमरे को भी तोड़ा गया गया है जहां अंकिता रहती थी। आशंका है कि इससे सबूत नष्ट हो गए। इस पर सवाल उठे तो पौड़ी जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बुलडोजर नहीं भेजा गया। आखिर ये बुलडोजर किसने भेजा।
बुलडोजर के साथ मीडिया में कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों से काफी कुछ स्पष्ट हो रहा है। लोग काफी कुछ समझ रहे हैं। पहले पहल खुशी मनाई जा रही थी कि यूपी के बाबा के बुलडोजर जैसा कुछ देवभूमि में भी होने लगा है। अपराधियों के हौसले पस्त होंगे।
अब इसमें दूसरी कहानी सामने आने लगी है। सोशल मीडिया में कहा जा रहा है कि इससे साक्ष्य नष्ट हो गए हैं। अब रात के अंधेरे में बुलडोजर की कारस्तानी भाजपा पर बैक फायर करने लगी है। खास बात ये है बुलडोजर की कारस्तानी को छिपाने भी मुश्किल है। किंतु परंतु के गुंजाइश भी नहीं है। देखते ही एसआईटी इसे कैसे लेती है। हां, सवालों से प्रशासन असहज महसूस करने लगा है।