भाजपा का कुनबा बढ़ाने का अभियान जारी

भाजपा का कुनबा बढ़ाने का अभियान जारी
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी का कुनबा बढ़ाने का अभियान लगातार जारी है। भाजपा में हो रही हर नई राजनीतिक एंट्री की अपनी-अपनी राजनीतिक कहानियां हैं।

भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल माना जाता है। बढ़ी पार्टी बनने के चक्कर में भाजपा अब ओवरलोड हो गई है। ओवर लोड स्थिति में भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को इलास्टिक बनकर सबके लिए जगह बनानी होगी। संभव है नए नए शामिल हुए नेताओं को उनके सामने ही आउट ऑफ टर्न कुछ मिल भी जाए।

पहले भी ऐसा होता रहा है। बहरहाल, भाजपा के हर दृष्टि से अति सुरक्षित रथ मंे सवार हो रहे नेताओं में समानता का घोर अभाव है। इस बात को भाजपा के नेता भले ही न समझ रहे हों कार्यकर्ता अच्छे से जानते और समझते हैं।

उत्तराखंड में चुनाव से पहले, चुनाव के दौरान अन्य दलों से भाजपा में शामिल हुए कई नेताओं की कई कहानियां हैं। इन कहानी किस्सों को भाजपा जनता तक पहुंचाती रही है। अब भाजपा को उक्त नेताओं के किस्से कहानियों की किताबों को बंद करना होगा। अब सभी किस्से कहानी वाले नेता जी हर हर गंगे कर तमसो मा ज्योर्तिगमय के लिए तैयार किए जा रहे हैं।

बहरहाल, चुनाव के बाद भी पार्टी भाजपा में आने के लिए अन्य दलों के नेता उतावले हो रहे हैं। एक पूर्व कैबिनेट मंत्री की बहु रविवार को भाजपाई हो गई। 2022 के चुनाव में कांग्रेस ने नेता की बहु को लैंसडाउन से टिकट दिया था।

बहु ने तब भाजपा को खूब कोसा था। अब उन्होंने घर वापसी कर दी। बताया जा रहा है कि जल्द ही कुछ अन्य दिग्गज नेता भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *