जूहा शिक्षक संगठन की थलीसैंण ब्लॉक इकाई के विपिन अध्यक्ष और महेंद्र मंत्री बनें

जूहा शिक्षक संगठन की थलीसैंण ब्लॉक इकाई के विपिन अध्यक्ष और महेंद्र मंत्री बनें
Spread the love

पौड़ी। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन की थलीसैंण ब्लॉक इकाई का त्रैवार्षिक अधिवेशन और शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के साथ ही नई कार्यकारिणी का चुनाव भी निर्विरोध संपन्न हो गया। इसमें विपिन रांगड़ अध्यक्ष और महेंद्रपाल सिंह मंत्री चुने गए।

मंगलवार को ब्लाक सभागार में अधिवेश और शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का शुभारंभ जिलाध्यक्ष जय चन्द्र आर्य,जिला मंत्री मुकेश काल, सुदर्शन सिंह बिष्ट, धीरेन्द्र सिंह असवाल,दरबान सिंह रावत, प्रदीप किशोर नौटियाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

चुनाव पर्यवेक्षक मनमोहन चौहान और दिनेश सोनी की देखरेख में हुए चुनाव में जिसमें अध्यक्ष पद पर विपिन रांगड, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर यशपाल सिंह, मंत्री महेन्द्र पाल सिंह, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री पद पर श्रीमती रूपा रावत और कोषाध्यक्ष आनन्द प्रकाश कुकरेती को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षा और शिक्षकों की बेहतरी के लिए काम करने की बात कही। इससे पूर्व शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में शिक्षक वक्ताओं ने शिक्षा के सर्वांगीण विकास में नवाचार एवं डिजिटल शिक्षा को शामिल करने पर विशेष चर्चा, समुदाय से बेहतर तालमेल के साथ ही उच्चीकरण के चलते जूनियर हाई स्कूलों पर आए संकट पर चर्चा की गई।
जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन की प्रदेश के पूर्व संगठन मंत्री हेमंत गैरोला ने थलीसैंण ब्लॉक इकाई का चुनाव निर्विरोध संपन्न होने पर खुशी व्यक्त करते हुए नई कार्यकारिणी को बधाई दी।

इस मौके पर मायाराम ढांडियाल ,नरेश उनियाल,देशपाल सिंह रावत , प्रदीप किशोर नौटियाल दीपक जोशी, महेन्द्र पाल सिंह , यशपाल सिंह, शशिबाला,सुनीता कण्डारी,गजे सिंह आदि ने विचार व्यक्त किये।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *