कूड़ा निस्तारण कार्य में खलल के लिए शहरी विकास मंत्री को जिम्मेदार ठहराया

कूड़ा निस्तारण कार्य में खलल के लिए शहरी विकास मंत्री को जिम्मेदार ठहराया
Spread the love

निगम पार्षद अजीत गोल्डी ने विरोध में दिया इस्तीफा, धरना

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। हरिद्वार रोड, गोविंद नगर में कूड़ा निस्तारण का कार्य बजट के अभाव में पड़े खलल के विरोध में क्षेत्रीय पाषर्द अजीत गोल्डी ने इस्तीफा दे दिया। इस मौके पर आयोजित धरने में शामिल पार्षदों और तमाम लोगों ने इसके लिए राज्य के शहरी विकास मंत्री को जिम्मेदार ठहराया।

हरिद्वार रोड पर गोविंद नगर में कूड़े का ढेर शहर की बड़ी समस्या है। इसके निस्तार के लिए नगर निगम के स्तर से हुए प्रयासों के परिणाम स्वरूप केंद्र सरकार मदद के लिए आगे आई। केंद्र ने कूड़ी निस्तारण हेतु भूमि और मौजूदा कूड़े के सिग्रेशन के लिए धनराशि मुहैया कराई।
केंद्र से मिली धनराशि जब तक राज्य सरकार के माध्यम से निगम को मिलती रही कूड़े का निस्तारण तेज से गति से हुआ। आरोप है कि राज्य सरकार ने केंद्र से मिली धनराशि देनी बंद कर दी। इससे कूड़ा निस्तारण का काम ठप हो गया। मेयर अनिता ममगाईं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी अनुरोध कर चुकी है।

बहरहाल, कूड़ा निस्तारण का काम ठप होने और लोगों के उलहानों से परेशान क्षेत्रीय पार्षद अजीत गोल्डी ने इस्तीफा दे दिया। इस मौके पर आयोजित धरने में उन्होंने बेहद भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव सिर्फ इस बात के लिए और इस मुददे पर लड़ा था कि गोविंद नगर से कूड़े का निस्तारण किया जाएगा।

नगर निगम में सभी दलों के पार्षदों ने इसमें भरपूर सहयोग किया। निगम के प्रयासों के काम भी शुरू हो गया था। मगर, अब बजट के अभाव में ठप हो गया। ऐसे में उनके लिए लोगों को जवाब देना मुश्किल हो रहा है। इस मौके पर मौजूद तमाम लोगों ने एक स्वर में कूड़ा निस्तारण के कार्य में पड़े खलल के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य के शहरी विकास मंत्री को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि भाजपा की आंतरिक राजनीति की सजा शहर भुगत रहा है।

कहा कि तीर्थनगरी ऋषिकेश ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की सजा भुगत रहा है। इस मौके पर नगर निगम के पार्षदों ने अजीत गोल्डी से इस्तीफा वापस लेने का अनुरोध किया। कहा कि इसके लिए सड़कों पर संघर्ष किया जाएगा। लोगों को बताया जाएगा कि कैसे कूड़ा निस्तारण के कार्य में खलल डाला जा रहा है।

इस मौके पर पार्षद एडवोकेटे राकेश मिया, देवेंद्र प्रजापति,चेतन चौहान, गुरूविंदर सिंह, विजय बडोनी, विजयलक्ष्मी, शकुंतला शर्मा, भगवान सिंह पंवार, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, रवि जैन, हरिराम वर्मा, पूर्व सभासद हरीश आनंद, अनूप बडोनी, कमल अरोड़ा, राजेश जुगराण, वरूण शर्मा, जसविंदर सिंह, मनमोहन कोहली, महेंद्र बहल आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *