आप का कर्नल और कर्नल का आप प्रयोग हुआ फेल

आप का कर्नल और कर्नल का आप प्रयोग हुआ फेल
Spread the love

कर्नल अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी से नाता तोड़ा

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में आम आदमी पार्टी का कर्नल प्रयोग पूरी तरह से फेल साबित हुआ। ठीक इसी तरह कर्नल का आम आदमी पार्टी का प्रयोग भी सफल नहीं रहा।

सेना के एक सफल और योग्य अधिकारी कर्नल अजय कोठियाल उत्तराखंड की राजनीति में खास कमाल नहीं दिखा सकें। गंगोत्री विधानसभा सीट पर कर्नल अपनी जमानत भी नहीं बचा सकें। इसकी आशंका पहले से ही व्यक्त की जा रही थी।

दरअसल, आम आदमी पार्टी ने कर्नल अजय कोठियाल के माध्यम से उत्तराखंड की राजनीति में इंट्री की सोची। कोठियाल को सीएम पद का प्रत्याशी घोषित किया। आप का ये कर्नल प्रयोग था। कर्नल कोठियाल की भी राजनीतिक महत्वकांक्षा कई सालों से हिलोरे मार रही थी।

उन्होंने भी आप को उत्तराखंड में प्रयोग के तौर पर लिया। हां, आप के बहाने कर्नल और कर्नल के बहाने आप विधानसभा चुनाव में फाइट में दिखे। लगा कि आम आदमी पार्टी राज्य की तीसरी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरने वाली है। मगर, ऐसा कुछ नहीं हुआ पार्टी को चार प्रतिशत से कम वोट मिला।

चुनाव परिणाम आते ही आम आदमी पार्टी ने महसूस कर लिया गया कि उत्तराखंड में उनका कर्नल प्रयोग फेल साबित हुआ। इसके साथ ही पार्टी ने कर्नल को साइड करना शुरू कर दिया। कर्नल भी ऐसा कुछ भांप चुके थे। बुधवार को आखिरकार उन्होंने स्वयं को आम आदमी पार्टी से अलग कर दिया। कर्नल अजय कोठियाल का आगे का कदम क्या होगा अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *