कोषागार कर्मचारी संगठन का चुनाव संपन्न, जोशी अध्यक्ष और मेहरा महामंत्री चुने गए

कोषागार कर्मचारी संगठन का चुनाव संपन्न, जोशी अध्यक्ष और मेहरा महामंत्री चुने गए
Spread the love

हल्द्वानी। उत्तराखंड कोषागार कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। इसमें हिमांशु जोशी को अध्यक्ष और रितेश मेहरा को महामंत्री चुना गया।

उत्तराखंड कोषागार कर्मचारी संगठन का दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन नगर निगम हल्द्वानी के सभागार में हुआ। जिसमें प्रथम सत्र में समस्त प्रदेश के समस्त जनपद कोषागारो के पदाधिकारियों /कर्मचारियों द्वारा अपनी बात अधिवेशन में रखी गई।

अधिवेशन का उद्घाटन नगर निगम हल्द्वानी के मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला ने बतौर मुख्य अतिथि किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर निदेशक धर्म सिंह बोनाल ने विभागाध्यक्ष निदेशक कोषागार, पेंशन एवम हकदारी के प्रतिनिधि के रूप में प्रतिभाग किया।

साथ में श्री सूर्य प्रताप सिंह, कोषाधिकारी हल्द्वानी द्वारा कोषागार कर्मचारियों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए धन्यवाद ज्ञापन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अधिवेशन के द्वितीय सत्र में उत्तराखंड कोषागार कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव, चुनाव अधिकारी सुधीर पांडे और प्रेम चंद्र सैनी की देख रेख में संपन्न हुआ।

चुनाव में हिमांशु जोशी अध्यक्ष और रितेश मेहरा महामंत्री चुने गए। कृष्ण प्रसाद थपलियाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती प्रेम धपोला को प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला), संप्रेक्षक पद पर हरीश सिंह चुने गए। चुनाव अधिकारी सुधीर पांडे एवं पीसी सैनी द्वारा नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।

अधिवेशन में समस्त जनपदों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सहभागिता निभाई गई। मुख्य रुप से  यतीन शाह, पूर्व प्रांतीय महामंत्री,  राजीव गुप्ता,  कृष्ण चंद्र भगत,  प्रताप नारायण सिंह नेगी,  भगवत सिंह बोरा,  भुवन बिष्ट,  धीरज सनवाल,  राहुल,  राजीव वर्मा, श्रीमती नीतू आर्य, श्रीमती गंगा, श्रीमती तनुजा बहुगुणा,  संदीप जोशी,  प्रशांत शर्मा, गोकुल पांडे,  नवीन चंद्र पांडे,  मलखान सिंह,  कल्याण सिंह, मोहित पाठक, बसंत जोशी आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *