भाजपा ने बिना चुनाव जीते मंत्री बनाया और जनता ने हरा दिया
मामला राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट का
तीर्थ चेतना न्यूज
जयपुर। विधानसभा चुनाव जीतने के एक माह बाद ही राजस्थान में भाजपा का जनता ने झटका दे दिया। करणपुर विधानसभा सीट पर भाजपा को करारी हार सामना करना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि एक प्रत्याशी की मौत के बाद करणपुर सीट पर 25 नवंबर को चुनाव नहीं हो सका था। तीन दिसंबर को राजस्थान के चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में रहे। भाजपा ने करणपुर से प्रत्याशी रहे सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को चुनाव जीतने से पहले ही मंत्री भी बना दिया।
बगैर चुनाव जीते व्यक्ति को मंत्री बनाकर भाजपा जीत सुनिश्चित मानकर चल रही थी। मगर, जनता ने झटका दे दिया। सरकार बनाने के एक माह के भीतर जनता की ऐसी प्रतिक्रिया से भाजपा हतप्रभ हैं। खासकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्यक्षमता पर सवाल उठ रहे हैं।
बहरहाल, पांच जनवरी को हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रूपिंदर सिंह ने भाजपा के मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह को करारी शिकस्त दी। रूपिंदर ने भाजपा प्रत्याशी एवं मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह को 12 हजार से अधिक मतों से हराया।