नगर निगम ऋषिकेश में गढ़वाल कमिश्नर की रिपोर्ट फिर चर्चा में
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। ऋषिकेश नगर निगम में नगर पालिका के दौर की कमिश्नर की रिपोर्ट फिर से चर्चा में है। एक्शन की सबल संस्तुति वाली इस रिपोर्ट को बड़े दरबार में कई बार हरका-फरका के देखा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम के अस्तित्व में आने से पहले नगर पालिका के कुछ मामलों में तत्कालीन गढ़वाल कमिश्नर के स्तर से हुई जांच में कई बातें सामने आई थी। कमिश्नर ने शासन से कुछ मामलों में जिम्मेदारों के खिलाफ एक्शन की सबल सस्तुति की थी।
कांग्रेस शासन की ये संस्तुतियां भाजपा के शासन में दबकर रह गई। इसको लेकर जीरो टॉलरेंस के हो हल्ले के बीच भी खूब सवाल उठते रहे। मगर, हुआ कुछ नहीं। अब एका एक ये रिपोर्ट चर्चा में आ गई। इस रिपोर्ट को न जाने किस मसकद से बड़े दरबार में हरका फरका के देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस रिपोर्ट का रिव्यू के नाम पर डाल्यूट करने के प्रयास हो रहे हैं। ये काम अभी धीरे-धीरे बोल कोई सुनना ले की तर्ज पर किया जा रहा है। ऐसे में फिलहाल इसकी पुष्टि भी संभव नहीं हो सकी। हां, ये मामला के कुछ अलग तरह से सामने आना तय है।