गवर्नमेंट मॉडल प्राइमरी स्कूल ढालवाला का फिर बजा डंका

गवर्नमेंट मॉडल प्राइमरी स्कूल ढालवाला का फिर बजा डंका

तीन छात्र/छात्राओं का चयन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। गवर्नमेंट मॉडल प्राइमरी स्कूल, ढालवाला के छात्र/छात्राओं ने एक बार फिर से स्कूल का डंका बजाया है। स्कूल के दो तीन छात्र/छात्राओं का चयन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है।

मॉडल स्कूल के रूप में स्थापित होने के बाद गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, ढालवाला ने छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास के मामले में शानदार प्रयास रहे हैं। स्कूल की छात्र/छात्राएं हर वर्ष नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस वर्ष ऐश्वर्य और आलोक सिंह का राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के लिए चयन हुआ है। पहली सूची में दिव्यांशी का चयन हुआ था। खंड शिक्षाधिकारी ने स्कूल की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। साथ ही और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।

स्कूल की प्रधानाध्यापिका पुनीता झाल्डियाल ने कहा कि स्कूल के शिक्षक/शिक्षिकाओं के प्रयास और छात्र/छा़त्राओं की मेहनत का प्रतिफल है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *