मुख्यमंत्री धामी दिल्ली में और चर्चाएं देहरादून में

मुख्यमंत्री धामी दिल्ली में और चर्चाएं देहरादून में
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अचानक दिल्ली दौरे से राज्य की राजधानी देहरादून में चर्चाएं जोरों पर हैं। चर्चा कैबिनेट के विस्तार/ फेरबदल के साथ ही भजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को दायित्व बंटने की अधिक है।

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक दिल्ली रवाना हुए। उनकी रवानगी के साथ ही देहरादून में चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। चर्चाएं कैबिनेट के विस्तार और फेरबदल की अधिक रही। चर्चाओं को जस्टिफाई करने के लिए गत दिनों खास लोगों की मेल मुलाकात को चर्चाबाज खास तौर से प्रस्तुत कर रहे थे।

इसमें दो कैबिनेट मंत्रियों को राज्यपाल से मुलाकात। विधानसभा अध्यक्ष की राज्यपाल से मुलाकात चर्चाओं के केंद्र में रही। सरकार से इत्तर देखें तो भाजपा के विभिन्न स्तर के नेताओं के बीच भी चर्चा रही। चर्चा देवतुल्य कार्यकर्ताओं को सरकार में दायित्व बांटने को लेकर रही।

बहरहाल, कैबिनेट विस्तार/फेरबदल से लेकर दायित्व वितरण को लेकर आए दिन होने वाली चर्चाओं से अब लोग उकताने भी लगे हैं। बावजूद इसके हर दिल्ली दौरे के बाद चर्चा होने लगती है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *