कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन
Spread the love

28 अप्रैल तक राज्य में राजकीय शोक

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। राज्य के परिवहन मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता चंदन रामदास का निधन हो गया। उनके निधन पर भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों ने शोक व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास बागेश्वर के दौरे पर थे। अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। चार बार के विधायक चंदन राम दास का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खराब था।

उपचार से ठीक होने के बाद वो लगातार काम में जुटे हुए थे। गत दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम समेत अन्य मंत्रियों के साथ चारधाम यात्रा के शुभारभ के लिए वो ऋषिकेश आए थे।

बहरहाल, मुख्यमंत्री धामी समेत कैबिनेट मंत्रियों के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने चंदन राम दास के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनके निधन पर सरकार ने 28 अप्रैल तक राजकीय शोक घोषित किया है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *