भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के हाथ लगी निराशा

भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के हाथ लगी निराशा
Spread the love

21 दायित्वधारियों में से सिर्फ दो महिलाएं

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण की बात के बीच उत्तराखंड में दायित्वों के मामले में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के हाथ लगातार निराशा लग रही है।

उत्तराखंड में 2022 में लगातार दूसरी बार बनी भाजपा की सरकार ने अभी तक 21 भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार में दायित्व से नवाजा। इसमें महिलाओं की संख्या सिर्फ दो है। प्रतिशत में देखें तो ये 10 प्रतिशत से कम है।

तीन माह पूर्व सरकार ने 10 भाजपा कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे थे। इसमें सिर्फ एक महिला श्रीमती मधु भटट थी। गुरूवार को 11 भाजपाइयों को दायित्वधारी बनाया गया। इसमें भी सिर्फ एक महिला श्रीमती विनोद उनियाल का नाम है। इस तरह से 21 दायित्वधारियों में सिर्फ दो महिलाएं ही स्थान पा सकी।

उम्मीद की जा रही थी कि दूसरी सूची में महिलाओं का प्रतिशत ठीक ठाक होगा। मगर, ऐसा नहीं हुआ। दायित्वधारियों के मामले में महिला कार्यकर्ताओं को स्कोर इस बार भी एक से आगे नहीं बढ़ सका।

इसको लेकर सवाल उठने लगे हैं। जब लोकसभा और राज्यों की विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की बात की जा रही हो। इस पर पॉलिटिकल माइलेज भी लिया जा रहो हो, ऐसे में सरकार में दायित्व के मामले में महिलाओं का प्रतिशत 10 से कम होना सवाल खड़े करता है।

हालांकि दायित्वधारियों की एक या दो और सूची जारी हो सकती हैं। 2017-22 के भाजपा सरकार के कार्यकाल में बने कुल दायित्वधारियों के अभी तक मात्र 40 प्रतिशत भाजपा कार्यकर्ता दायित्त्वधारी बन सके हैं। यानि अभी उम्मीद की जा सकती है।

एक और सूची जारी होने से संबंधित बयान भी जल्द आने की संभावना भी बनी हुई है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *