नरेंद्रनगर में 30 हजार घरों में फहराया जाएगा तिरंगा
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अभियान को सफल बनाने का आहवान किया
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। आजादी का अमृत महोत्सव ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान के तहत नरेंद्रनगर विधानसभा में 30 हजार घरों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। विभिन्न स्तरों पर इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
गुरूवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। भाजपा कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि अभियान को सफल बनाने के लिए जुट जाएं। कहा कि नरेंद्रनगर विधानसभा के प्रत्येक घर करीब 30 हजार राष्ट्रीय ध्वज लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
बताया कि आगामी नौ और 10 अगस्त को बाईक के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे। 11 और 12 अगस्त को पैदल रैली के माध्यम से विस वसियों से 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने की अपील की जाएगी।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान के तहत देशभर में प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाना है। इस अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ता देशप्रेम में लबरेज होकर उत्साहित हैं।
मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, विनोद कुकरेती, मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट, मदन सिंह रावत, गोपाल चौहान, राजेंद्र थलवाल, अर्चित पांडे, सुभाष चौहान, धूमन थलवाल आदि उपस्थित थे।