गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बिथ्याणी में घर-घर तिरंगा कार्यक्रम

यमकेश्वर। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, बिथ्याणी ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कॉलेज के छात्र/छात्राओं ने तिरंगा रैली भी निकाली।
शुक्रवार को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, बिथ्याणी में घर-घर तिरंगा कार्यक्रम की धूम रही। कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. एमपी नगवाल ने आजादी के 75 साल और तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोगों को घर पर तिरंगा लगाने को प्रेरित करें।
इस मौके पर उन्होंने तिरंगा रैली को भी रवाना किया। रैली में शामिल छात्र/छात्राएं तिरंग के महत्व से संबंधित नारे लगा रहे थे। इस दौरान लोगों को इसके बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर डा. उमेश त्यागी, डॉ राम सिंह सामंत, डा नीरज नौटियाल विनय पांडेय सुनील प्रसाद महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।