उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जमकर लगाई डॉक्टरों की क्लास, गुस्से में सुनाई खरी-खोटी

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जमकर लगाई डॉक्टरों की क्लास, गुस्से में सुनाई खरी-खोटी
Spread the love

सतपुली। कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में ड्यूटी में लापरवाही बरतने और उपस्थिति रजिस्टर में गड़बड़ी करने के लिए ताल के चिकित्सकों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।सतपुली पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने और हाजिरी रजिस्टर में गड़बड़ी करने पर डॉक्टरों की जमकर क्लास ली। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

खासे गुस्से में दिखाई दिए मंत्रीजी प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री व चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज इस दौरान खासे गुस्से में दिखाई दिए। डॉक्टरों के ड्यूटी से गायब रहने पर सतपाल महाराज ने कहा कि मरीज परेशान रहते हैं, क्या इसीलिए अलग उत्तराखंड का बनाया था।

Amit Amoli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *