भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया अशोक क्रेजी के काव्य संग्रह खामोश जल रहा हूं का विमोचन

भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया  अशोक क्रेजी के काव्य संग्रह खामोश जल रहा हूं का विमोचन
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। प्रदेश के भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने अशोक क्रेजी के काव्य संग्रह खामोश जल रहा हूं का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने समाज के लिए साहित्य के महत्व पर प्रकाश डाला।

रविवार को आवाज साहित्यिक संस्था के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने अशोक क्रेजी द्वारा विभिन्न समसामायिक विषयों पर लिखि गई 65 कविताओं के संग्रह खामोश जल रहा हूं का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने साहित्य के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि जंगे आजादी में साहित्यकारों की रचनाओं ने अहम भूमिका निभाई।

कविता और साहित्य अब बेचारगी के खोल से बाहर निकल चुके हैं। ये अच्छी बात है। साहित्यकार हर तरह से सक्षम हों ऐसी शुभकामनाएं हैं। उन्होंने राज्य के साहित्यकारों का आहवान किया कि राज्य में भाषा के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए आगे आएं।

आइएएस अधिकारी ललित मोहन रयाल ने अशोक क्रेजी के काव्य संग्रह पर प्रकाश डाला। नगर पालिका के अध्यक्ष रोशन रतूड़ी और क्रेजी फैडरेशन के अध्यक्ष मनीष डिमरी ने क्षेत्र में साहित्यिक गतिविधियों के लिए आवाज साहित्यिक संस्था का आभार प्रकट किया।

इस मौके पर अशोक क्रेजी ने काव्य संग्रह के बारे में जानकारी दी। संस्था के विधि सलाहकार एडवोकेट रमा बल्लभ भटट ने संस्था के कार्यों की सराहना की और कहा कि संस्था नए युवाओं को मंच मुहैया करा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशाराम ब्यास ने की और संचालन डा. सुनील थपलियाल ने किया।

इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शिव मूर्ति कंडवाल, चंद्रवीर सिंह पोखरियाल, प्रबोध उनियाल, चंद्र मोहन भटट, एसडी बिजल्वाण, प्रकाश बहुगुणा, जितेंद्र पंवार, सतेंद्र चौहान, देवश उनियाल, मनोज राणा,  प्रशांत भटट, रोशन ध्यानी,ऋषिपाल भंडारी, निशा कपटियाल, सोनू भटट, योगेश बहुगुणा, भगवान सिंह रावत, नरेंद्र रयाल, देवी प्रसाद, रामकृष्ण पोखरियाल, शिव प्रसाद बहुगुणा, धनीराम बिंजोला आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *