आखिर कौन कर रहा है संघ को बदनाम

आखिर कौन कर रहा है संघ को बदनाम
Spread the love

ऋषिकेश। विधानसभा में हुई नियुक्तियों को लेकर कुछ खास लोगों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से संघ की बदनामी हो रही है। संघ के पदाधिकारियों के पुतले फूंके जा रहे और संघ कार्यालय तक युवा कूच कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा में हुई नियुक्तियों को लेकर 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले काफी कानाफूसी शुरू हो गई थी। इस दौरान कुछ लोग अपनी बात को मजबूती से रखने के लिए संघ का सहारा ले रहे थे। चर्चा है कि कुछ खास लोग दावा करते रहे हैं कि इन नियुक्तियों में संघ की रजामंदी है। हालांकि ऐसा दूर-दूर तक नहीं था। संघ का इससे दूर-दूर लेना देना नहीं है।

ये बात सिर्फ लोगों में भरोसा पैदा करने के लिए कही जा रही थी। अब इसको लेकर हो हल्ला हुआ तो कई स्तर से खास लोगों का तकाजा शुरू हो गया। किसी को नौकरी की चिंता थी तो किसी को सब कुछ गंवा देने का डर। लोगों का भरोस जीतने के लिए फिर प्रचारित किया जाने लगा कि संघ साथ में है। भरोसा दिया जा रहा है कि कुछ नहीं होगा।

इस तरह की बातें जितने मुंह उतने तरीके से हो रही हैं। परिणाम बदनामी की छींटे संघ तक भी पहुंच रहे हैं। संघ के पदाधिकारियों के पुतले फूंके जा रहे हैं। ऐसा पहली बात हुआ किसी मामले में युवा विरोध में संघ के कार्यालय पहुंच गए हों।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *