श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की सुस्ती बेरोजगारों पर भारी

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की सुस्ती बेरोजगारों पर भारी
Spread the love

प्राध्यापकों के स्वीकृत 70 पद हुए कालातीत, पुर्नजीवित करने को शासन से अनुरोध

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की सुस्ती राज्य के बेरोजगारों की भारी पड़ रही है। शासन से विश्वविद्यालय के लिए स्वीकृत प्राध्यापकों के 70 पद समय से न भरे जाने से कालातीत हो गए हैंं।

उल्लेखनीय है कि अभी तक श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय चार कुलपति देख चुका है। इन चार कुलपतियों ने विश्वविद्यालय में एक प्राध्यापक की नियुक्ति नहीं की। विश्वविद्यालय का ऋषिकेश परिसर में आमेलन के तहत उच्च शिक्षा से आए प्राध्यापकों से चल रहा है। इसमें भी कई प्राध्यापक विश्वविद्यालय छोड़ चुके हैं।

करीब चार साल पूर्व शासन ने विश्वविद्यालय के लिए विभिन्न विषयों के प्राध्यापकों के 70 पद स्वीकृत किए थे। इन पदों पर अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन नियुक्ति तो दूर प्रक्रिया भी शुरू नहीं कर सका है। अब ये पद कालातीत हो गए हैं। इन पदों को फिर से पुर्नजीवित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन शासन से गुहार लगा रहा है।

कुल मिलाकर विश्वविद्यालय प्रशासन की सुस्ती राज्य के बेरोजगारों पर भारी पड़ रही है। हैरानगी की बात ये भी है कि तमाम बैठकों में कभी भी जिम्मेदार लोगों ने विश्वविद्यालय से इस बारे में नहीं पूछा।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव आरके भटट ने बताया कि पूर्व में स्वीकृत 70 पदों को फिर से पुर्नजीवित करने हेतु शासन से अनुरोध किया गया है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *