मेधावी छात्रों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार

मेधावी छात्रों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार
Spread the love

पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाल

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला ऋषिकेश में शैक्षिक सत्र 2023 -24 के परिषदीय परीक्षा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

गुरूवार को आयोजित सम्मान समारोह का मधुबन आश्रम के महंत परमानंद दास ने बतौर मुख्य अतिथि, जीपीएस ढालवालाा की प्रिंसिपल पुनीता घिल्डियाल सुरेंद्र सिंह नेगी( प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर 14 बीघा ) विद्यालय के प्रबंधक हर्षमणि व्यास, प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि महंत परमानंद दास ने छात्रों को शुभकामना देते हुए संदेश दिया कि छात्र परिश्रम करें तभी छात्र के भविष्य का निर्माण होगा। छात्र कर्म करें उन्हें लक्ष्य की प्राप्ति होगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने छात्रों को शुभकामना देते हुए संदेश दिया कि छात्र को सफल बनाने में माता पिता का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

माता छात्र की प्रथम गुरु होती है। मुख्य अतिथि द्वारा अभिषेक पवार की माता बीना देवी, नीतीश बिष्ट की माता सुनीता, काव्य चौहान की माता पूजा चौहान, शुभम की माता नीलम, रजत कंडवाल की माता पूनम देवी, साहिल सिंह नेगी की माता आशा देवी, अखिल सिंह की माता सरोजनी देवी, साहिल की माता कंचन देवी, विशाल ठाकुर की माता बीना देवी, सागर कुमार की माता सपना देवी, हिमांशु चमोली की माता पुष्पा देवी, हर्ष धीमान की माता परीक्षा धीमान को कमला नेहरू पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्य पुनीता घिल्डियाल ने छात्रों को शुभकामना देते हुए संदेश दिया कि विद्यालय छात्र के चरित्र का निर्माण करने में सक्षम है, उनके साथ-साथ उनके व्यक्तित्व का भी निर्माण हो।

प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह नेगी छात्रों को शुभकामना देते हुए संदेश दिया कि छात्र तप रूपी आचरण करें, मोबाइल के प्रयोग से दूर रहें। कार्यक्रम में 20 छात्रों से अधिक की माता को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक द्वारा मुख्य अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों में वीरेंद्र किशोर गौड़, दिनेश सकलानी, अनीता भट्ट,नवनीश शर्मा, प्रभाकर भट्ट, सुनील कुमार राजपूत, आशीष चौहान, विशन सिंह नेगी, दिविशंकर नैथानी, नरेश पुंडीर, विपिन डोभाल, विवेक डोभाल, शैलेंद्र कंडारी, लकी जोशी, कीर्तिदत्त नौटियाल, विक्रम देवी, रमेश गुनसोला आदि उपस्थित रहे।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *