भारत रत्न काव्य महोत्सव में देवप्रयाग के अनिल पालीवाल की प्रस्तुति

नई दिल्ली। भारत रत्न विभूतियों पर समर्पित भारत रत्न काव्य महोत्सव में देवप्रयाग मूल के कवि अनिल पालीवाल ने सरदार बल्लभ भाई पटेल पर कविता प्रस्तुत की। इस कविता को महोत्सव में लोगों ने खूब सराहा।
अंतर्राष्ट्रीय शब्द सर्जन, साहित्य और संस्कृति का वैश्विक मंच के बैनर तले रविवार को आयोजित भारत रत्न कवि महोत्सव में देश भर के 301 कवियों ने शिरकत की। इसमें कवियों को देश के भारत रत्न से विभूषित में से किसी एक विभूति पर रचना प्रस्तुत करनी थी।
सुबह 10 बजे से शुरू हुआ महात्सव रात नौ बजे तक चला। नोयडा में रह रहे और पेशे से इंजीनियर देवप्रयाग के अनिल पालीवाल ने भी इसमें शिरकत की। उन्होंने सरदार बल्लभ भाई पटेल पर रचना प्रस्तुत कर सबका ध्यान आकृष्ट किया।
देश में कवि सम्मेलन का इस अभिनव प्रयोग पर तमाम प्रख्यात की कवियों की नजर रही। इसमें शिरकत करने वाले 301 कवियों ने निर्धारित विषय पर उत्साह के साथ प्रस्तुति दी।