विधानसभा में नौकरी बोले तो इत्मीनान से देखिए और ध्यान से सुनें
देहरादून। राज्य की चौथी विधानसभा में हुई तमाम नियुक्तियां नियमानुसार हुई है। पहले भी हुई हैं। इसमें भ्रष्टाचार की बात कहां से आती है। सभी नियुक्ति नितांत अस्थायी हैं।
ये कहना है मौजूदा वित्त मंत्री एवं चौथी विधानसभा के अध्यक्ष रहे प्रेमचंद अग्रवाल। राज्य विधानसभा में बैक डौर से हुई तमाम नियुक्तियों पर राज्य में मचे हो हल्ले को उन्होंने गैर जरूरी करार दिया। दो टूक कहा कि हां, मंत्रियों के पीआरओ, जान-पहचान वाले लगे हैं। पहले भी लगे थे।
इसमें भ्रष्टाचार की बात कहां से आती है। कहीं भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। सभी नियुक्तियां नितांत अस्थायी हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने अधिकारों के तहत ही की हैं।