ऋषिकेश से देवप्रयाग तक गंगा पथ यात्रा शुरू

ऋषिकेश से देवप्रयाग तक गंगा पथ यात्रा शुरू
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। पौड़ी के जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान के अभिनव प्रयोग के तहत ऋषिकेश से देवप्रयाग तक गंगा पथ यात्रा शुरू हो गई। इसमें सैकड़ों लोग शिरकत कर रहे हैं। विदेशी पर्यटकों ने भी यात्रा के प्रति रूचि दिखाई है।

शनिवार को पौड़ी जिले के स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन से देवप्रयाग तक के लिए प्राचीन पौराणिक चारधाम पैदल मार्ग पर गंगा पथ यात्रा की शुरुआत की गई। परमार्थ निकेतन के प्रमुख चिदानंद जी महाराज और जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने हवन पूजा अर्चना के साथ यात्रा शुरू की।

परमार्थ के ऋषिकुमारों ने विशेष पूजा अर्चना के साथ यात्रा की शोभा बढ़ाई। इस मौके पर जिलाधिकारी डा. आशीश चौहाने बताया कि यात्रा प्राचीन पौराणिक चारधाम पैदल मार्ग को पुनर्जीवित करने से प्रेरित है। इस यात्रा का अंतिम पड़ाव देवप्रयाग रहेगा जहां पर सायं छह बजे गंगा आरती करते हुए यात्रा का समापन किया जाएगा।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *