डीएसबी ऋषिकेश के तीरंदाजों का नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

डीएसबी ऋषिकेश के तीरंदाजों का नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। पुणे में आयोजित आर्चरी नेशनल चौंपियनशिप में डीएसबी, ऋषिकेश के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते 23 पदक झटके।

उल्लेखनीय है कि डीएसबी, ऋषिकेश के तीरंदाज लगातार राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे है। इस बार महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित आर्चरी नेशनल चौंपियनशिप में विभिन्न राज्यों के 1030 तीरंदाजों ने प्रतिभाग किया। इसमें डीएसबी, ऋषिकेश की तीरंदाज छाए रहे।

डीएसबी की टीम ने दो स्वर्ण, 16 रजत, पांच कांस्य पदक समेत कुल 23 पदक जीतं। इसमें अंडर -10 कंपाउंड बालक वर्ग में वेद हतवाल (1स्वर्ण, 1रजत), अंडर -14 रिकर्व बालिका वर्ग में अनुष्का जुगतवान ( 2रजत ,1कांस्य) आहना सकलानी ( 1 रजत, 1कांस्य) अंडर -14 कंपाउंड बालिका वर्ग में , साँची ( 1रजत पदक) आराध्य मौर्य, (2 रजत पदक) जीता।

अंडर -14 कंपाउंड बालक वर्ग में श्रेयांस भट्ट ( 1 कांस्य पदक) अभिनव रयाल (1 कांस्य पदक) अंडर -17 रिकर्व बालक वर्ग में मनीष कंडीयल (2 रजत पदक) दीपांचल मिश्वान (2 रजत पदक) विहान गैरोला ( 1 रजत ,1कांस्य पदक),अंडर -17 रिकर्व बालिक वर्ग में उन्नति जोशी (2 रजत पदक) जीते।

अंडर -19 रिकर्व बालक वर्ग अर्जुन कंस्वाल (1 स्वर्ण ,1 रजत पदक), ओजस पैन्यूली ( 1 रजत पदक) जीता। स्कूल के प्रिंसिपल ने अच्छे प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों के साथ ही खेल विभाग के सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं के कार्यों की सराहना की। विद्यालय के चेयरमैन पूर्व कुलपतिल ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने सभी छात्र छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *