दिनेश सकलानी कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश महासचिव
तीर्थ चेतना न्यूज
देहरादून। कांग्रेस नेता दिनेश सकलानी को पार्टी ने सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा है। सकलानी की इस पद पर ताजपोशी से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
सोशल मीडिया में कांग्रेस के पक्ष को प्रभावी तरीके से रखने वाले दिनेश सकलानी को सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। कांग्रेस के सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के हस्ताक्षर से सकलानी के नियुक्ति इस पद पर की गई है।
नियुक्ति पत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की मजबूती के लिए काम करने की अपेक्षा की गई है। बहरहाल, सकलानी की ताजपोशी से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।