साक्षी तिवारी बनीं श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की पहली छात्र संघ अध्यक्ष

साक्षी तिवारी बनीं श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की पहली छात्र संघ अध्यक्ष
Spread the love

पीजी कॉलेज रायपुर में कुलदीप सिंह अध्यक्ष चुने गए

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। साक्षी तिवारी श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर की पहली छात्र संघ अध्यक्ष बनीं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ऋतिक पाठक को 126 मतों से शिकस्त दी। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, रायपुर में कुलदीप सिंह अध्यक्ष चुने गए।

शनिवार को श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर साक्षी तिवारी निर्वाचित हुई। उन्होंने ऋतिक पाठक को शिकस्त दी। साक्षी को 1007 और पाठक को 881 मत मिलें। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद अभय वर्मा निर्वाचित हुए। उन्होंने आकाश उनियाल को 587 मतों से शिकस्त दी। अभय को 1244 और आकाश को 657 मत मिले।

इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर केशव पोरवाल, सचिव पद पर अमन पांडेय, सहसचिव पद पर सुष्मिता जोशी कोषाध्यक्ष पद पर सिमरन अरोड़ा निर्विरोध निर्वाचित हुई।

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज मालदेवता, रायपुर में कुलदीप सिंह अध्यक्ष और राहुल गौड़ सचिव निर्वाचित हुए। इसके अलावा वंशिका उपाध्यक्ष, आदित्य चौहान सहसचिव, खुशबू थापा कोषाध्यक्ष और उदित मौर्य यूआर चुने गए। चुनाव परिणाम के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रिंसिपल प्रो. वंदना शर्मा ने शपथ दिलाई।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *