एक और गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज होगा बंद

एक और गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज होगा बंद
Spread the love

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का एक और नया पता

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। राज्य का एक और गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बंद होगा। इसके साथ ही श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का एक और नया पता होगा।

जी हां, श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का एक और परिसर बनने जा रहा है। ऐसा हुआ तो एक और गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बंद हो जाएगा। जी हां, सरकार ने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज चंद्रबदनी नैखरी को विश्वविद्यालय का परिसर बनाने हेतु निर्देश दिए हैं।

यदि ऐसा होता है तो गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बंद हो जाएगा। इसके स्थान पर विश्वविद्यालय का परिसर होगा। ये विश्वविद्यालय का नया पता होगा। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, गोपेश्वर को करीब पांच साल से विश्वविद्यालय का परिसर बनने का इंतजार है।

इस कॉलेज के तमाम संसाधन विश्वविद्यालय को सौंपे जाने की प्रक्रिया हो चुकी है। मगर, अभी तक विश्वविद्यालय ने यहां अपने अधिकारी नहीं बिठाए। इस तरह से कहा जा सकता है कि विश्वविद्यालय के एक मात्र वर्किंग परिसर ऋषिकेश के अलावा विश्वविद्यालय के साथ दो और परिसरों के नाम जुड़ गए हैं।

इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी से जानने का प्रयास किया गया। मगर, उनका फोन नहीं उठा। विश्वविद्यालय का पक्ष मिलने पर प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *