प्रो. कल्पना पंत साउथ एशिया आइडल वुमन अचीवर्स अवार्ड से नवाजी गई

प्रो. कल्पना पंत साउथ एशिया आइडल वुमन अचीवर्स अवार्ड से नवाजी गई

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में कार्यकरत प्रो. कल्पना पंत को साउथ एशिया आइडल वुमन अचीवर्स अवाड 2023 से नवाजा गया। उन्हें उक्त सम्मान शिक्षण और लेखन के क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए दिए गया।

प्रो. कल्पना पंत श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर में हिन्दी विभाग में कार्यकरत हैं। शिक्षण, प्रशासन और लेखन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्य हेतु गोपाल कृष्ण समाज सेवी संस्था, ग्वालियर ने उन्हें साउथ एशिया आइडल वुेन अचीवर्स अवाड 202र्3 से नवाजा।

प्रो. कल्पना पंत का बीते वर्ष प्रकाशित हुए कविता संग्रह मिटटी के दुख को साहित्य के क्षेत्र में खूब सराहा गया। यही नहीं गवर्नमेंट कॉलेज की प्रिंसिपल के रूप में उन्होंने प्रशासनिक क्षमता का भी लोहा मनवाया।

एक शिक्षक के रूप में वो छात्र/छात्राओं के बीच खासी लोकप्रिय हैं। बहरहाल, उन्हें मिले इस सम्मान से साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त की।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *