प्रो. कल्पना पंत को उत्कृष्ट लेखन के लिए निराला स्मृति सम्मान
ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में हिन्दी की आचार्य प्रो. कल्पना पंत को उत्कृष्ट लेखन के लिए निराला स्मृति सम्मान से नवाजा गया है।
प्रयागराज स्थित साहित्यिक संस्था गुफ्तगू ने प्रो. कल्पना पंत को सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के जन्म दिन पर निराला स्मृति सम्मान से नवाजा। उन्हें ये सम्मान उनके उत्कृष्ट लेखन के लिए दिया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रो. पंत की एक पुस्तक मिट्टी का दुख हाल ही में प्रकाशित हुई। इसे प्रबुध वर्ग द्वारा खासा सराहा गया। प्रो. पंत को मिले इस सम्मान से उत्तराखंड के तमाम साहित्यकारों में खुशी का माहौल है।