खिर्सू ब्लॉक का विज्ञान महोत्सव- 2022 संपन्न

खिर्सू ब्लॉक का विज्ञान महोत्सव- 2022 संपन्न
Spread the love

विज्ञान ड्रामा में जीआईसी स्वीत प्रथम

तीर्थ चेतना न्यूज

श्रीनगर। छात्र/छात्राओं द्वारा मेधा के शानदार प्रदर्शन के साथ खिर्सू ब्लॉक का विज्ञान महोत्सव-2022 संपन्न हो गया। महोत्सव में विज्ञान ड्रामा में राजकीय इंटर कॉलेज,स्वीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीनगर में प्रिंसिपल श्रीमती सुमन लता पंवार जीआईसी श्रीनगर के प्रिंसिपल सरोप सिंह मेहरा ,ब्लॉक विज्ञान समन्वयक डॉ सरिता उनियाल एवं सह समन्वयक पीयूषपाणि धस्माना के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

महोत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी जूनियर /सीनियर ,विज्ञान मेला एवं विज्ञान ड्रामा के अंतर्गत खिर्सू ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ प्रतिभाग किया। विज्ञान ड्रामा में राजकीय इंटर कॉलेज स्वीत प्रथम ,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर द्वितीय तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धारखोला तृतीय रहे।

सीनियर विज्ञान प्रदर्शनी में सोनू निशा, सूरज, श्रुति, खुशी आर्य प्रियांशी, रश्मि, अभिलाष ,अदिति योगिता, सौरभ, प्रियांशु, रजत प्रिंसी, निशा नेहा ने अपने अपने उपविषयों में स्थान प्राप्त किया। विज्ञान मेला में सूर्य प्रकाश ,सलोनी, निशा, मानसी, आरुषि ,रवीना ,इलमा ने स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी सीनियर वर्ग में रश्मि हिमांशु योगिता खुशी आर्य अदिति, सुमित ,अभिलाष, शांतनु, बिलाल किरण प्रताप आशीष कुमार दीया करण सिंह और नेहा रावत ने अपने उप विषयों में स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मनोज कांत उनियाल ,डॉक्टर आरती सेमवाल, हेमचंद्र ममंगाई, अखिलेश घिल्डियाल भगवती प्रसाद गौड़ थपलियाल सुशील डंडरियाल श्रीमती प्रियंका पंत , जसपाल चौहान श्रीमती सुमन लता रावत, दिलीप रावत ,श्रीमती सुशीला रावत रहे।
विज्ञान महोत्सव की संयोजक श्रीमती सुमन लता पंवार ने समस्त मार्गदर्शक शिक्षकों एवं बाल वैज्ञानिकों को नित नए चिंतन के साथ एक श्रेष्ठ अन्वेषक बनने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्य सरोप सिंह मेहरा जी ने समस्त बाल वैज्ञानिकों को भविष्य की चुनौतियों के लिए वैज्ञानिक सृजन हेतु प्रेरित किया।समस्त गतिविधियों का संचालन ब्लॉक विज्ञान समन्वयक डॉक्टर सरिता उनियाल एवं सह समन्वयक पीयूषपाणि धस्माना किया गया श्रीमती मंजू जुयाल ने संपूर्ण गतिविधियों में विशेष सहयोग दिया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *