गवर्नमेंट पीजी कॉलेज उत्तरकाशी की वार्षिक पत्रिका हिमसुमन का विमोचन

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज उत्तरकाशी की वार्षिक पत्रिका हिमसुमन का विमोचन

उत्तरकाशी। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, उत्तरकाशी की वार्षिक पत्रिका हिमसुमन के संयुक्तांक का प्रदेश के उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. पीके पाठक ने ऑनलाइन विमोचन किया।

कॉलेज की वार्षिक पत्रिका हिमसुमन के 2019-20 और 2020-21 का संयुक्तांक का गुरूवार को प्रदेश के उच्च शिक्षा निदेशक, प्रो. पीके पाठक तथा कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. सविता गैरोला ने विमोचन किया। इस मौके पर पत्रिका के मुख्य संपादक डा. देवेन्द्र दत्त पैन्यूली तथा सह संपादक डा. विश्वनाथ राणा, डा. तिलकराम प्रजापति,डा. सृष्टि तथा डा. शिक्षा सेमवाल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा निदेशक,उत्तराखंड ने कॉलेज के प्रिंसिपल और पत्रिका के संपादक मंडल को विमोचन हेतु बधाई देते हुए अग्रिम आयोजनों हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रिंसिपल प्रो. गैरोला ने निदेशक का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर डा.बचन लाल,डा. विनीता कोहली,डा. अनामिका क्षेत्री,डा. मनोज फोंदणी,डा. ऋचा धीमान आदि उपस्थित रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *