चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, दलित सिख समुदाय से आते हैं चरणजीत

चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, दलित सिख समुदाय से आते हैं चरणजीत
Spread the love

नई दिल्ली। पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री चुन लिए गए हैं। उनके नाम का ऐलान हो गया।

चौंकाते हुए कांग्रेस आलाकमान ने सुखजिंदर सिंह के नाम को पीछे कर दिया और चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब की कमान सौंप दी।

कांग्रेस की पंजाब इकाई के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी को रविवार को पार्टी विधायक दल का नया नेता चुना गया और अब वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने बताया कि चन्नी को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया।

चन्नी दलित सिख समुदाय से आते हैं और अमरिंदर सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थे। अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि विधायकों की बार-बार बैठक बुलाए जाने से उन्होंने अपमानित महसूस किया, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया।

Amit Amoli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *