थोपे गए चुनाव को लेकर जनता में नाराजगी

थोपे गए चुनाव को लेकर जनता में नाराजगी
Spread the love

बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव

तीर्थ चेतना न्यूज

गोपेश्वर। थोेपे गए विधानसभा उप चुनाव को लेकर आम लोगों में नाराजगी दिख रही है। दो माह के भीतर दूसरी बार जनता से वोट मांगने जा रहे राजनीतिक कार्यकर्ताओं को लोग इसको लेकर खरी खोटी सुना रहे हैं।

जी हां, बदरीनाथ विधानसभा सीट पर हो रहा उपचुनाव जनता पर थोपा गया है। जनता इस बात को खुलकर बोल रही है। जनता ने 2022 के विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी को विधायक बनाया था और भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भटट को चुनाव हराया था।

2024 में कांग्रेस के विधायक राजेंद्र भंडारी लोकसभा चुनाव के समय भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेसियों को भी इसकी कानों कान खबर नहीं हुई और भाजपा के कई दिग्गज भंडारी की एंट्री रोकने को द्वारपाल बनकर देखते रहे गए।

राजेंद्र भंडारी दिल्ली दरवाजे के रास्ते भाजपा पटका पहनकर आ गए। इसके ऐवज में उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दिया। इस तरह से बदरीनाथ सीट रिक्त हुई और उपचुनाव की स्थिति पैदा हुई।

कुल मिलाकर बदरीनाथा विधानसभा क्षेत्र पर उक्त उपचुनाव थोपा गया है। 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते राजेंद्र भंडारी चाहते हैं कि लोग उन्हें अब भाजपा के टिकट पर भी जीताएं। 2022 में उन्हें हराने के लिए जोर लगाने वाली भाजपा इस बार उनके लिए वोट मांग रही है।

2022 में भंडारी ने जिन महेंद्र भटट को चुनाव हराया था वो अब उनके लिए वोट मांग रहे हैं। इस स्थिति से नाराज कार्यकर्ताओं को मना रहे हैं। ये एक अजीबोगरीब स्थिति है। जनता इस पर सवाल भी उठा रही है।

इन सवालों से बचने का कोई कवच भी भाजपा के पास नजर नहीं आ रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता भी इस बात को स्वीकारते हैं। कुल मिलाकर जनता पर थोपे गए इस चुनाव में जीत और हार जनता की होगी।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *