गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज चिन्यालीसौड़ में छात्र संघ के राजन अध्यक्ष और अभिषेक सचिव चुने गए
तीर्थ चेतना न्यूज
चिन्यालीसौड़। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, चिन्यालीसौड़ के छात्र संघ चुनाव में राजन अध्यक्ष और अभिषेक सचिच चुने गए। चुनाव परिणाम के बाद सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रिंसिपल ने शपथ दिलाई।
कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में 532 में 494 छात्र/छात्राओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। कॉलेज के मीडिया प्रभारी डा. अशोक कुमार अग्रवाल के मुताबिक अध्यक्ष पद पर राजन विजयी रही। उन्होंने जितेंद्र कुमार को 117 मतों से शिकस्त दी। राजन को 305 और जितेंद्र को 188 मत मिले।
उपाध्यक्ष पद पर युवराज सिंह चुने गए। उन्होंने दुर्गेश भटट को 89 मतों से हराया। युवराज को 281 और दुर्गेश को 192 मत मिले। सचिव पद पर अभिषेक विजयी रहे। उन्होंने निकिता राणा को 73 मतों से हराया। अभिषेक को 269 और निकिता को 196 मत मिले।
सहसचिव पद पर जतिन निर्वाचित हुए। उन्होंने सीधे मुकाबले में अजीत सिंह को 106 मतों से हराया। जतिन को 285 और अजीत को 179 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर चांदनी विजय रही। चांदनी ने काजल को 80 मतों से शिकस्त दी। चांदनी को 277 और काजल को 197 मत मिले।
यूआर पद पर रोहित कुमार चुनाव जीते। उन्होंने प्रवेश कुकार को 67 मतों से हराया। रोहित को 270 और प्रवेश को 203 मत मिले।
निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रिंसिपल प्रो. प्रभात द्विवेदी ने शपथ दिलाई।
साथ ही शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मियों, प्रशासन और छात्रों को धन्यावद ज्ञापित किया। चुनाव अधिकारी डा. प्रमोद कुमार ने शांति पूर्व चुनाव के लिए सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर डा. बृजेश चौहान, विनीत कुमार, खुशपाल, आलोक बिजल्वाण आदि मौजूद थे।