श्री केदारनाथ मंदिरः क्या वास्तव में स्वर्णमंडित दीवार पीतल की हो गई

श्री केदारनाथ मंदिरः क्या वास्तव में स्वर्णमंडित दीवार पीतल की हो गई

तीर्थ चेतना न्यूज

रूद्रप्रयाग। हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक श्री केदारनाथ मंदिर में स्वर्णमंडित गर्भगृह की दीवारों का पीतल की हो जाने की चर्चा है। इस पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति सफाई देकर इसे अफवाह करार दे चुकी है।

उल्लेखनीय है कि करीब साल भर पूर्व एक दानीदाता ने श्री केदारनाथ मंदिर की गर्भगृह की दीवारों को स्वर्णमंडित कराया था। इसे विभिन्न स्तरों पर उपलब्धि के तौर पर भी प्रचारित किया गया था।

दो दिन पूर्व ये बात सामने आई कि उक्त दीवारें स्वर्णमंडित नहीं बल्कि पीतल की हैं। इससे हड़कंप मंच गया। सोशल मीडिया में एक पुरोहित ने इसका दावा करते हुए जांच की मांग कर डाली।

अब सवाल उठ रहा है कि वास्तव में स्वर्णमंडित कही जाने वाली दीवारों पर पीतल लगा हुआ है। या दीवारों पर सोना पीतल हो गया। सोशल मीडिया में तमाम सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इसको लेकर देश भर में श्रृद्धालु जानकारी ले रहे हैं।

इस बीच, श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने इस मामले में सफाई दी है। मंदिर समिति के कार्यधिकारी की ओर से जारी सफाई में कहा गया है सोशल मीडिया में कही जा रही बातें भ्रामक हैं। सफाई में समिति के अधिकारी ने बताया कि दीवार पर करीब 24 किलो सोना कॉपर प्लेटों के साथ जड़ा गया है।

इसका बाजार मूल्य करीब साढ़े 14 करोड़ है। कहा कि भ्रामक जानकारी फैलाकर श्रृद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने वालों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी। धामों की आंतरिक व्यवस्था इसी वर्ष क्यूआर कोड को लेकर भी विवाद में आ चुकी है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *