कांग्रेसियों ने हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को जयंती पर किया याद

कांग्रेसियों ने हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को जयंती पर किया याद
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ढालवाला। कांग्रेेसियों ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर याद किया। इस मौके पर खेल में उनके जैसे समर्पण से प्रेरणा लेने पर जोर दिया गया।

गुरूवार को नगर कांग्रेस कमेटी ढलवाला मुनि की रेती द्वारा हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर ढलवाला में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी की जयंती को हमारे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है मेजर ध्यान चंद ने 1928 1932 और 1936 में ओलंपिक में हॉकी में स्वर्ण पदक देकर देश को गौरवान्वित किया था।

नगर पालिका मुनि की रेती ढलवाला के सभासद विनोद सकलानी ने कहा कि खेल जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है और हमें सकारात्मक रूप से सोचने, संघर्ष करने की क्षमता प्रदान करता है। विनोद सकलानी ने कहा कि आज नगर पालिका ढलवाला मुनि की रेती क्षेत्र में खेल मैदान की बहुत आवश्यकता है जिसके बारे में उन्होंने नगर पालिका की बैठकों में भी लगातार मुद्दा उठाया है। इंटक प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने कहा कि आज इस सुअवसर पर हम भारत के उन सभी खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा व प्रतिबद्धता के चलते खेलों में भारत का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर सुमन नैथानी, प्रमिला बिजलवाण,वंदना नेगी, मनोज शर्मा, पुरुषोत्तम भट्ट, नवीन भंडारी, दिनेश सकलानी, मंगसीर सिंह महर आदि उपस्थित रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *