गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज जखोली में गीता मास महोत्सव

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज जखोली में गीता मास महोत्सव
Spread the love

रूद्रप्रयाग। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, जखोली में गीता मास महोत्सव के तहत तश्रीमदभगवदगीता में श्रीकृष्ण के उपदेश सौंदर्य विषयक व्याख्यान आयोजिज किया गया।

संस्कृत अकादमी के बैनर तले आयोजित ऑनलाइन गीता मास महोत्सव का उददेश्य धर्म ग्रंथों को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना था। श्रीकृष्ण के उपदेश सौंदर्य विषयक व्याख्यान में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डा. नरेंद्र कुमार पांडेय ने श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए उपदेशों के सार और उसे आधुनिकता से जोड़ते हुए उसके सौंदर्य के बारे में जानकारी दी।

डा. लक्ष्मी भटट ने गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा किंकर्तव्यविमूढ़ अर्जुन के माध्यम से समाज को दिए गए संदेश पर प्रकाश डाला। डा. मुक्ता डंगवाल द्वारा आदर्श जीवन शैली चर्चा की। मुख्य अतिथि जानकी त्रिपाठी ने आत्मवत सर्वभूतेषु यःपश्यति सः पंडितः कहते हुए सभी को समानता का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा. माधुरी ने प्रतिभाग करने वाले विद्धजनों का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका डा. भारती कन्नौजिया ने सभी अतिथियों को स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डा. महेश चंद्र मासीवाल आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *