विजय बहुगुणा गंगोत्री से लड़ेंगे चुनाव, देखें सूची

विजय बहुगुणा गंगोत्री से लड़ेंगे चुनाव, देखें सूची
Spread the love

ऋषिकेश। विजय बहुगुणा गंगोत्री से चुनाव लड़ेंगे। बहुगुणा समेत 30 लोगों के टिकट पर समाजवादी पार्टी ने मुहर लगा दी है। इसके अलावा जल्द ही पार्टी कुछ अन्य प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकती है।

विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है। पार्टी ने 30 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी कर दिया है। पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिप राजेंद्र चौधरी ने 30 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया।

उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री सीट पर पार्टी ने पंडित विजय बहुगुणा को प्रत्याशी घोषित किया है। पुरोला से चयन सिंह को प्रत्शी बनाया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य सीटों पर भी जल्द पार्टी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करेगी।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *