उत्तराखंड कांग्रेस में फिलहाल टल सकती है टूट

उत्तराखंड कांग्रेस में फिलहाल टल सकती है टूट
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस में हाल फिलहाल टूटन टल भी गई तो भी मतभेद/मनभेद की गांठ बड़ी जरूर हो जाएंगी। ये गांठ आगे चलकर कई तरह कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी।

प्रदेश अध्यक्ष ,नेता प्रतिपक्ष और उपनेता की नियुक्ति के बाद से कांग्रेस के आधे से अधिक विधायक बिदके हुए हैं। बिदके विधायक अपने-अपने हिसाब/इंट्रेस्ट से मीडिया के सम्मुख बातें रख रहे हैं। अलग पार्टी बनाने से लेकर कई के भाजपा के संपर्क में होने की बात हो रही है।

बताया जा रहा है कि गुपचुप बैठकें भी हो रही हैं। कांग्रेस गोत्र से ओवरलोड हो चुकी भाजपा की रूचि इसमें अचानक कम होती दिख रही है। ऐसे में संभावना है कि शायद कांग्रेस में टूट फिलहाल न हो। हां, मतभेद/मनभेद की गांठ का आकार जरूर बढ़ गया है।

जिम्मेदार नेताओं के बयान इन गांठों को और बढ़ा रहे हैं। उत्तराखंड में उक्त गांठे आगे चलकर पार्टी के लिए और मुश्किल खड़ी कर सकती हैं।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *