राजकीय शिक्षक संघ की डुंडा ब्लॉक इकाई के विनोद नौटियाल अध्यक्ष डोभाल मंत्री बनें

राजकीय शिक्षक संघ की डुंडा ब्लॉक इकाई के विनोद नौटियाल अध्यक्ष डोभाल मंत्री बनें
Spread the love

उत्तरकाशी। राजकीय शिक्षक संघ की डुंडा ब्लॉक इकाई के चुनाव में विनोद नौटियाल अध्यक्ष और संजीव डोभाल मंत्री चुने गए। इसके अलावा जिले के अन्य ब्लॉकों में भी नई कार्यकारिणी हेतु चुनाव संपन्न हो गए।

राजकीय शिक्षक संघ की डुंडा ब्लॉक इकाई के शुक्रवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर हुए सीधे मुकाबले में विनोद नौटियाल विजयी रहे। उन्हेंने राजवीर रांगड़ को एक मत से हराया। मंत्री पद पर संजीव डोभाल विजयी रहे। उन्होंने सुमन राणा को 12 मतों से हराया।

चिन्यालीसौड़ ब्लॉक इकाई के चुनाव में विपिन थपलियाल अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने मनोज कोहली को 81 मतों से हराया। विपिन को 151 और मनोज को 70 मत मिले। मंत्री पद पर गंभीर राणा निर्विरोध चुने गए।

नौगांव ब्लाक इकाई के चुनाव अध्यक्ष पद पर वासुदेव रावत निर्विरोध निर्वाचित हुए। मंत्री पद पर विनोद मल्ल चुने गए।
मौरी ब्लॉक इकाई के चुनाव में नरेश रावत अध्यक्ष और संजीव नयन बिजल्वाण मंत्री चुने गए।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *