प्रेस क्लब मुनिकीरेती में राज्य स्थापना दिवस पर होंगे कार्यक्रम
तीर्थ चेतना न्यूज
मुनिकीरेती। प्रेस क्लब मुनिकीरेती राज्य स्थापना दिवस पर गोष्ठी समेत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। इसके लिए प्रेस क्लब के स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
रविवार को प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय बडोला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मत्ति से निर्णय लिया गया कि राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या में प्रेस क्लब मुनिकीरेती के बैनर तले विचार गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसके अलावा स्कूली बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के लिए महामंत्री आशीष लखेड़ा को संयोजक और नवीन चंद्रा को सहसंयोजक का जिम्मा सौंपा गया है। दोनों कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देंगे।
बैठक में प्रेस क्लब के निष्क्रिय सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय बडोला, महामंत्री आशीष लखेड़ा, कोषाध्यक्ष धनीराम बिंजोला, संरक्षक सूर्यचंद सिंह चौहान, एडवोकेट रमाबल्लभ भटट, विनोद बिजल्वाण, भारत भूषण कुकरेती, नवीन चंद्रा, सुदीप पंचभैया आदि मौजूद रहे।


