अंतरविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, मेजबान एनजीए के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
तार्किक चिंतन, धैर्य, एकाग्रता का खेल है शतरंतः नीलम बिजल्वाण
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। राष्ट्रीय शतरंज दिवस के मौके पर आयोजित अंतरविद्यालयी शंतरंज प्रतियोगिता में मेजबान निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी खैरी कलां, श्यामपुर के सभागार में आयोजित चतुर्थ अंतरविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों के 40 विद्यालयों से 144 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ निर्मल आश्रम महंत श्रदेय राम सिंह महाराज जी के आशीर्वाद एवं परम पूज्य संत बाबा जोध सिंह महाराज जी के पावन सानिध्य में हुआ। उद्घाटन समारोह में नगर पालिका मुनिकीरेती की अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। तथा फिडे मास्टर शिराली पटनायक ने बतौर विशिष्ट प्रतिभाग किया। अतिथियों ने गायत्री मंत्र एवं शबद की मंगलमय ध्वनि के बीच दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिज्लवाण ने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि तार्किक चिंतन, धैर्य, एकाग्रता, निर्णय क्षमता और दूरदर्शिता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं परस्पर सम्मान की भावना को भी प्रोत्साहित करती हैं।
प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चौंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने द्वितीय तथा डीएसबी, गुमानीवाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इससे पूर्व विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती अमृत पाल डंग ने मंचासीन अतिथियों, खेल प्रशिक्षकों, प्रतिभागियों एवं विभिन्न संस्थाओं से पधारे गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की प्रमुख शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों से परिचित कराया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सुनीता शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना, निष्पक्षता एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई।
विद्यालय के खेल विभाग प्रमुख एवं वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक दिनेश पैन्यूली ने बताया कि प्रतियोगिता में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, ढालवाला, रुड़की, डाकपत्थर तथा बिजनौर सहित विभिन्न क्षेत्रों के 40 विद्यालयों के 144 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को पांच आयु वर्गोंकृअंडर-09, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 एवं अंडर-19कृमें आयोजित किया गया, जिससे विभिन्न आयु समूहों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
अंडर-9 वर्ग में औरंगजेब गुलाल विद्यालय, बिजनौर स्वर्णिम चौधरी ने प्रथम, माउंट फोर्ट स्कूल, रुड़की के मानव डंगवाल ने द्वितीय और बीएमडीएवी हरिद्वार के श्रेष्ठ जुगलान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-13 में एनजीए के प्रियांशा छेत्री ने प्रथम, सेपियंस स्कूल, विकासनगर के अन्वेष उनियाल ने द्वितीय और डीएसबी ऋषिकेश के इरा शेट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-15 में डएसबी ऋषिकेश के लक्षिता चौधरी ने प्रथम, भागीरथी विद्यालय की जयति अग्रवाल ने द्वितीय और ओलंपस हाई स्कूल देहरादून की हिमानी माहेश्वरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में ओलंपस हाई स्कूल देहरादून के शुभम माहेश्वरी ने प्रथम, डीएमडीएवी हरिद्वार के शौर्य जुगलान ने द्वितीय और भागीरथी विद्यालय हरिद्वार के आशुतोष उनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 वर्ग में दून इंटरनेशनल स्कूल, ऋषिकेश के वैभव अग्रवाल ने प्रथम, एनजीएस के वेदांश भटट ने द्वितीय और एएनडी पब्लिक स्कूल हरिद्वार के लक्ष्य सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर परम पूज्य संत बाबा जोध सिंह जी महाराज ने उपस्थित अतिथियों को शिरोपा एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रसाद प्रदान कर आशीर्वाद दिया।
प्रतियोगिता के संचालन में निर्णायक मंडल के सदस्य बृजेश राय, शेर सिंह थापा, सोमदत्त शर्मा, हरि सिंह प्रजापति एवं अनिकेत प्रजापति ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षिका श्रीमती ममता पंवार के नेतृत्व में सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सुनीता शर्मा ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों एवं खेल प्रशिक्षकों, निर्णायक मंडल, निर्मल आश्रम की विभिन्न संस्थाओं से पधारे प्रतिनिधियों तथा आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्रीमती मधु चौहान; श्री गोपाल भटनागर; एनईआई से आत्म प्रकाश बाबूजी; निरमल आश्रम से हरमनप्रीत सिंह, दिनेश शर्मा, सरदार गुरजिंदर सिंह, कुलदीप सिंह रावत, एनजीए समन्वय सोहन सिंह कैन्तुरा, प्रशासनिक अधिकारी विनोद बिज्लवाण, परीक्षा नियंत्रण सरबजीत कौर, राकेश रोंछेला, राकेश नौटियाल; श्रीमती मनजीत शर्मा; सुनील पांडे, पुरुषोत्तम भट्ट सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न विद्यालयों के खेल प्रशिक्षक, संगीत विभाग से सरदार गुरजिंदर सिंह एवं प्रदीप कुमार, विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी तथा निर्मल आश्रम की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। धन्यवाद।


