भाजपा और कांग्रेस से फुर्र घिंडुड़ी होने को तैयार नेता

देहरादून। भाजपा और कांग्रेस के राजनीतिक छज्जे में कई राजनीतिक घिंडुड़ी फूर्र होने की तैयारी में हैं। कुछ के नामों की राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा है तो कुछ के बारे में दावे भी होने लगे हैं।
राजनीति में चुनावी साल में दिखने वाली पाला बदल राजनीतिक उत्तराखंड में फिर से परवान चढती दिख रही है। भाजपा और कांग्रेस के कुछ दिग्गज चेहरों को लेकर चर्चाएं जोरों पर है।
कुछ को लेकर दलों के नेताओं ने धीरे-धीरे बोल कोई सुनना ले की तर्ज पर दावे करने भी शुरू कर दिए हैं। ऐसे नेताओं के ज्वाइनिंग के लिए जलसों का इंतजाम हो रहा है।
जिन नेताओं के बारे में ऐसी चर्चाएं हो रही हैं उनका बॉडी लैंग्वेज भी बता रहा है कि वो मौजूदा राजनीतिक छज्जे से दूसरे राजनीतिक छज्जे के लिए फुर्र होने की तैयारी में हैं।
भाजपा और कांग्रेस में अब ये आम भी होने लगा हैं। दोनों दल इस राजनीतिक घात/प्रतिघात प्रूफ बन चुके हैं। अब देखने वाली बात होगी दोनों दलों से कौन-कौन नेता पाला बदलते हैं।