जूनियर हाई स्कूल बिजनी बड़ी में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

जूनियर हाई स्कूल बिजनी बड़ी में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

यमकेश्वर। गवर्नमेंट जूनियर हाई स्कूल बिजनी बड़ी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान पर आधारित शैक्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर आयोजित शैक्षिक प्रतियोगिताओं का स्कूल के प्रधानाध्यापक मनोज मैठानी ने शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को भारतीय वैज्ञानिक सी०वी० रमन जी के जीवन परिचय तथा उनकी उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया।

विज्ञान शिक्षिका श्रीमती रेखा देशवाल द्वारा बच्चों को प्रमुख भारतीय वैज्ञानिकों के बारे में तथा उनकी खोजों व महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया गया। द्वितीय सत्र में सभी बच्चों को चार ग्रुप्स – आर्यभट्ट, भाष्कर, कल्पना तथा विक्रम में विभक्त कर विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें लिखित, रैपिड, विजुअल राउंड के आधार पर आर्यभट्ट समूह के कुमारी खुशी एवं विवेक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुमारी नेहा तथा सिद्धार्थ ने अपने समूह ष्भाष्करष् को द्वितीय स्थान प्रदान करवाया गया।

विक्रम समूह के कुमारी राधिका, अंकुश सिंह तथा सुशांत द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया तथा ष्कल्पना समूहष् की कुमारी सोनाक्षी, दीपक सिंह व कुमारी अंशिका द्वारा चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष जसविंदर सिंह जी द्वारा सभी बच्चों के लिए पुरष्कार की व्यवस्था की गई ।

कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संचालन जेपी कुकरेती जी तथा निर्णायक की भूमिका मनोज मैठानी एवं श्रीमती रेखा देशवाल रही।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *