दिग्गज नेता जोत सिंह बिष्ट ने छोड़ी कांग्रेस

नई टिहरी। कांग्रेस के दिग्गज नेता जोत सिंह बिष्ट ने पार्टी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इसकी वजह पार्टी में व्याप्त अंतर्कलह, अनुशासनहीनता और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी को बताया।
चंपावत उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज नेता जोत सिंह बिष्ट ने पार्टी को छोड़ दी। अपने फेसबुक वाल पर उन्होंने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी, हरीश रावत, यशपाल आर्य, करन माहरा, प्रीतम सिंह को संबोधित पत्र में उन्होंने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने पार्टी छोड़ने के कारण भी गिनाए हैं। पार्टी में व्याप्त अंतर्कलह, अनुशासनहीनता और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी को बताया। साथ ही उन्होंने खास बात का उल्लेख करते हुए कहा है कि नेतृत्व की पांत में बैठे लोग लागातार हार के बाद भी सबक लेने के बजाए व्यक्तिगत हीतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
बिष्ट ने कहा कि एक तरफा फैसलों की वजह से पार्टी का भविष्य अनिश्चितता की ओर जा रहा है। इसमें सुधार की भी कोई सूरत नजर नहीं आ रही है। ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप करने के बजाए वो स्वयं ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहे हैं।
बिष्ट के इस कदम से पार्टी में हड़कंप की स्थिति है। बिष्ट के अच्छे संगठनकर्ता के साथ ही सुलझे हुए नेता है। हिन्दी न्यूज पोर्टल www.tirthchetna.com से बातचीत में उन्होंने पार्टी से इस्तीफे की बात की पुष्टि की। साथ ही कहा कि वो लगातार तमाम मामलों को पार्टी के संज्ञान में लाते रहे हैं। किसी भी स्तर पर गौर नहीं हुआ तो वो अलग हो गए। अगले राजनीतिक कदम के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अभी कुछ नहीं सोचा है।