मुख्यमंत्री और मंत्रियों की शपथ के साथ अस्तित्व में आई नई सरकार

मुख्यमंत्री और मंत्रियों की शपथ के साथ अस्तित्व में आई नई सरकार
Spread the love

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते ही नई सरकार अस्तित्व में आ गई। धामी कैबिनेट में पांच पुराने चेहरों को रिपटी किया गया है और तीन नए चेहरे शामिल किए गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत चार पूर्व मंत्रियों को ड्राप किया गया है।

राज्यपाल लेज. गुरमीत सिंह सबसे पहले पुष्कर धामी को मुख्यमंत्री पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, रेखा आर्य, प्रेमचंद अग्रवाल, चंदन रामदास, सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली।

धामी कैबिनेट में पांच पुराने चेहरे और तीन प्रेमचंद अग्रवाल, चंदन रामदास और सौरभ बहुगुणा नए चेहरे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, बंशीधर भगत और बिशन सिंह चुफाल को मंत्री नहीं बनाया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खटटर आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *