गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज वेदीखाल में तिरंगा रैली

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज वेदीखाल में तिरंगा रैली
Spread the love

वेदीखाल। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, वेदीखाल में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। इसमें छात्र/छात्राओं, प्राध्यापकों और शिक्षणेत्तर कर्मियों ने उत्साह के साथ शिरकत की।

हर घर तिरंगा ’अभियान को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को कॉलेज परिसर से तिरंगा रैली निकाली गई। कॉलेज के प्रिंसिपल डीपी भटट ने इसका नेतृत्व किया। इससे पूर्व उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और उसकी गरिमा को ध्यान में रखते हुए इस अभियान में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और कर्मचारी गण उपस्थित रहे और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ महेंद्र सिंह रावत ने किया। दिनांक 13 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक घरों में तिरंगा फहराने का संकल्प लिया गया तथा यह अभियान राष्ट्रीय एकता को आगे बढ़ाएं ऐसा संदेश देने का प्रयास किया गया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *